ब्रह्माकुमारियों द्वारा इंद्रजीत के घर फहराया गया शिव बाबा का झंडा

ଆଜତକ ଓଡ଼ିଶା
0
 

सिन्धेकेला : गुरुवार को सिन्धेकेला पदरपड़ा क्षेत्र स्थित अरसे से ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े बिके इंद्रजीत के निवास पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को “शिव बाबा के झंडे” की विशेषताओं एवं उसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन ने बताया कि शिव बाबा का झंडा जो शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। झंडे के मध्य में लाल रंग का ज्ञान सूर्य चिन्ह बना होता है, जो दिव्य ज्ञान, शक्ति और आत्मिक जागृति का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि यह झंडा समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने का माध्यम है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव बाबा के आध्यात्मिक संदेश और राजयोग ध्यान के महत्व से भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान और सकारात्मक चिंतन से जीवन में सुख, शांति और संतुलन स्थापित किया जा सकता है।
जानकारी सत्र के पश्चात विधि-विधान के साथ बिके इंद्रजीत के घर पर ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन एवं जमुना बहन ने शिव बाबा का झंडा फहराया । इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की।

इंद्रजीत ने इस अवसर पर कहा कि उनके घर पर शिव बाबा का झंडा फहराया जाना उनके परिवार के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोग के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default